HRTC : निगम ने महिला यात्री से मांगी माफ़ी, लौटाया वसूला गया अधिक किराया

--Advertisement--

बिलासपुर, 16 जनवरी – सुभाष चंदेल

आए दिन एचआरटीसी की कोई न कोई घटनाएं या किस्से सामने आते रहते हैं। इसी कड़ी में बिलासपुर से हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा गलत स्टेशन व अधिक किराया वसूलने का मामला प्रकाश में आया था। जिसमें एचआरटीसी की बस के परिचालक ने दो महिला यात्रियों से गलत स्टेशन का किराया वसूला था। ये बस दिल्ली-मनाली रूट पर थी।

लिहाजा, मामले की शिकायत एचआरटीसी के आरएम कुल्लू राजन पुरोहित तक पहुंची। निगम ने गहनता से जांच के बाद गलती को स्वीकार कर लिया साथ ही अधिक किराया वसूलने पर माफ़ी मांगी। इसके साथ ही प्रबंधन ने सवारियों के भरोसे को कायम रखा और गलत तरीके से वसूले किराए को गूगल पे के जरिए से वापस भी किया है। एचआरटीसी प्रबंधन  के कदम की प्रशंसा की जा रही है।

ये था मामला …

दरअसल, बीते दिन दिल्ली-मनाली रूट पर चलने वाली बस के परिचालक ने दो महिला यात्री का गलत जगह का टिकट काट दिया। इतना ही नहीं ग्रीन कार्ड होने के बावजूद भी महिलाओं से अधिक किराया वसूला गया, बेटी का आधा टिकट काटा जाना था। महिला का कहना था कि जहां का किराया वसूला गया उस रास्ते से होकर बस जाती ही नहीं है।

उधर, एचआरटीसी प्रबंधन कुल्लू राजन पुरोहित ने कहा कि जनता को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए। वहीं हर गलत फैसले का पुरजोर विरोध सही प्लेटफार्म पर करना चाहिए। हम पब्लिक को किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर लड़ाई लड़ेंगे और जीतेंगे। बेशक वह लड़ाई किसी भी स्तर पर क्यों न हो। इसके साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में इस प्रकार की कोई भी कोताही नहीं होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...