हिमाचल में फिर बढ़ेंगे सीमैंट के दाम, कंपनियों ने डीलरों को भेजे मैसेज

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल में नए साल में महंगाई की एक और मार पड़ने वाली है। सीमैंट के दाम फिर बढ़ने वाले हैं। प्रदेश में सीमैंट कंपनियों ने दाम बढ़ाने की तैयारी कर ली है। इस बार प्रदेश में सीमैंट के दाम 5 रुपए प्रति बैग बढ़ाए जा सकते हैं। कुछ कंपनियों ने अपने डीलरों को सीमैंट के 5 रुपए तक दाम बढ़ाने का मैसेज दिया है।

हालांकि कंपनियों की रविवार से दाम बढ़ाने की योजना है। इससे पूर्व भी सीमैंट कंपनियों ने 5 सितम्बर, 2023 को भी अपने डीलरों को 15 रुपए प्रति बैग दाम बढ़ाने का मैसेज भेजा था। इसके करीब 10 दिन बाद ही सीमैंट 10 रुपए प्रति बैग महंगा हो गया था। अक्तूबर, 2023 में भी सीमैंट के 5 रुपए प्रति बैग दाम बढ़े थे।

इससे पूर्व वर्ष 2022 में 5 जुलाई व 3 दिसम्बर को भी इसी तरह का मैसेज भेजा गया था। जुलाई, 2022 में जहां सीमैंट 5 रुपए महंगा हुआ था वहीं 12 दिसम्बर, 2022 में सीमैंट के दाम 5 रुपए बढ़ गए थे। हालांकि दिसम्बर 2022 के बाद प्रदेश में सीमैंट के दाम जुलाई 2023 तक नहीं बढ़े थे क्योंकि दिसम्बर, 2022 में मालभाड़े के विवाद के चलते अडानी ग्रुप ने अम्बुजा व एसीसी सीमैंट उद्योग में तालाबंदी कर दी थी। फरवरी, 2023 में सीमैंट उद्योगों में उत्पादन शुरू हुआ था। पिछले कुछ समय से सीमैंट के दाम लगातार बढ़ रहे हैं।

अब सीमैंट कंपनियों ने पहले से ही महंगाई से परेशान आम आदमी को एक और झटका देने की तैयारी कर ली है। हालांकि सीमैंट के दामों पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। अब देखना है कि सरकार इस दिशा में क्या कदम उठाती है। सोलन में वर्तमान में सीमैंट के बैग की कीमत 440 रुपए है।

यदि पूरे प्रदेश की बात करें तो सीमैंट का बैग 440 रुपए से 530 रुपए प्रति बैग बिक रहा है। पिछले करीब साढ़े 5 वर्षों में सीमैंट के दामों में 150 से 220 रुपए प्रति बैग की वृद्धि हुई है। यह बात अलग है कि पड़ोसी राज्यों में सीमैंट सस्ता है और जहां पर उत्पादन हो रहा है, उस राज्य में सीमैंट महंगा हो गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अयोध्या के राम मंदिर पर हमले का प्लान, पकड़ा गया संदिग्ध आतंकवादी

हिमखबर डेस्क कर्नाटक के दावणगेरे जिला में उत्तर प्रदेश के...

ज्वाली के मंडोल में 45 वर्षीय ग्रामीण का मर्डर, गर्दन पर तेजधार हथियार से वार

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ग्राम पंचायत बेही...