ज्वाली – शिबू ठाकुर
ज्वाली उपमण्डल के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिद्धपुर घाड़ में सात दिवसीय राष्ट्रीय स्वयं सेवा,एन एस एस के विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इस शिविर के तीसरे दिन कार्यक्रम में पाठशाला के प्रधानाचार्य सुभाष चन्द्र शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की तथा पुलिस निरीक्षक संजीव कुमार ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की।
कार्यक्रम के समन्वयक संतोष कुमार एवं रेखा देवी ने आये हुए विशेष अतिथि पुलिस निरीक्षक संजीव कुमार को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान ए एस आई संजीव कुमार ने छात्रों को एन एस एस का महत्व,सड़क सुरक्षा ,नशे से बचने और अनुशासन के महत्व के बारे में बताया और छात्रों को उनके सड़क सुरक्षा नियमों के बारे अवगत करवाया।
प्रधानाचार्य ने आये हुए अतिथियों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम के संयोजक संतोष कुमार और रेखा देवी ने शिविर में उपस्थित सभी अध्यापकों को एन एस एस कैप पहनाकर सम्मानित किया ।
इस मौके पर प्रधानाचार्य सुभाष शर्मा ने बताया कि यह शिविर 17 दिसम्बर से 23 दिसम्बर तक चलेगा । पाठशाला में छात्रों के रहने और खाने पीने और रहने की उचित व्यवस्था की गई है ।
इस अवसर रशपाल कौंडल, प्रेम चौधरी , पंकज मन्हास, इंद्रपाल , वीरता शर्मा आदि अध्यापकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई ।

