शैक्षणिक भ्रमण कर लौटा काँगड़ा इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों का दल

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

शैक्षणिक भ्रमण के लिए त्रियुण्ड गए काँगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के छात्र-छात्राओं का दल लौट आया। छात्र-छात्राओं ने विद्यालय पहुंचने पर अन्य विद्यार्थियों के साथ जानकारी साझा की।

उन्होंने कहा कि उनका भ्रमण काफी यादगार व ज्ञानवर्धक रहा। स्कूल के कक्षा 11 व 12 के छात्र-छात्राओं का दल शैक्षिक भ्रमण पर धर्मशाला के त्रियुण्ड गया था। जहां उन्होंने ट्रैकिंग व कैम्पिंग कर पर्यावरण के बारे में जाना।

साथ ही छौटे छात्र छात्राओं ने पालमपुर स्थित विज्ञान केंद्र के अलावा अन्य ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कर जानकारी जुटायी।

प्रधानाचार्य अश्वनी धीमान व चैयरमैन बादल ने कहा कि इस तरह के भ्रमण छात्र-छात्राओं के ज्ञान को बढ़ाने में काफी मददगार साबित होते हैं। भ्रमण कर लौटे छात्र-छात्राओं में उत्साह का माहौल है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कंडवाल बैरियर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 270 टीन बिरोजा बरामद; चालक गिरफ्तार

कांगड़ा के कंडवाल बैरियर पर पुलिस ने कार्रवाई करते...