किराया मांगा तो बस कंडक्टर से बहसबाजी, बीच-बचाव करने वाले को मारा चाकू

--Advertisement--

नेपाली मूल के तीन लोग बस में गंतव्य की ओर जाने के लिए चढ़े थे। इस दौरान परिचालक टिकट बनाने के लिए आया और तीनों से पैसे मांगे। इस बात को लेकर तीनों की परिचालक से बहस हो गई।

सोलन – रजनीश ठाकुर

हिमाचल पथ परिवहन निगम की शिमला से चंडीगढ़ जा रही बस में कंडक्टर के किराया मांगने पर हंगामा हो गया। बहस इतनी बढ़ गई कि नेपाली मूल व्यक्ति ने चाकू निकाल लिया। हालांकि यह चाकू मामला शांत करवा रहे अन्य यात्री को लग गया।

व्यक्ति की छाती पर चाकू लगने के बाद उसे तुरंत ईएसआई अस्पताल परवाणू ले जाया गया। जहां से व्यक्ति की हालत को देखते हुए उसे चंडीगढ़ के सेक्टर 32 अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं इसकी जानकारी परवाणू पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर ही तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार नेपाली मूल के तीन लोग बस में देर रात करीब 10:15 बजे गंतव्य की ओर जाने के लिए चढ़े थे। इस दौरान परिचालक टिकट बनाने के लिए आया और तीनों से पैसे मांगे। इस बात को लेकर तीनों की परिचालक से बहस हो गई। मामले की पुष्टि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन योगेश रोल्टा ने की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बसाल में भीषण अग्निकांड, मजदूरों के 100 से ज्यादा आशियाने जलकर राख

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक भीषण...

पंचायत चुनावों में बहसबाजी के दौरान युवक की मौत, शराब पीने के बाद हुई कहासुनी

हिमखबर डेस्क दाड़लाघाट क्षेत्र की पंचायत बरायली के गांव डवारू निवासी...