कुल्लू के दलाश में गहरी खाई में गिरी गाड़ी, दो की मौत, दो गंभीर घायल

--Advertisement--

कुल्लू – अजय सूर्या

कुल्लू जिले में हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। दलाश-लूहरी सड़क पर दलाश से करीब 8 किमी पीछे ओवरी नामक स्थान पर देर शाम एक बोलेरो कैम्पर HP35 -7325 गहरी खाई में जा गिरी। गाड़ी में चार लोग सवार थे।

हादसे में शेर सिंह (68) पुत्र जनक दास और दलीप कुमार (42) पुत्र रमेश चंद गांव सोईधार की मौके पर ही मौत हो गई। घायल नरेश कुमार (33) पुत्र शाउणु राम और शीतल कुमार (30) पुत्र देवी सिंह गांव सोईधार को उपचार के लिए रामपुर अस्पताल ले जाया गया है।

सभी चारों लोग दलाश पंचायत के सोईधार गांव के रहने वाले हैं जो कि किसी काम से दलाश बाजार आए थे और शाम को बाजार से घर जा रहे थे।

डीएसपी आनी चंद्रशेखर कायथ के बोल

डीएसपी आनी चंद्रशेखर कायथ ने पुष्टि करते हुए बताया कि मृतकों का आनी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...