पालमपुर नगर निगम को मिला नया महापौर और उपमहापौर

--Advertisement--

चुनाव के लिए तैनात अधिकारी एडीसी सौरभ जस्‍सल ने चुनाव प्रक्रिया को करवाया पूरा, पर्यवेक्षक सीपीएस किशोरी लाल ने महापौर व उप महापौर को शुभकामनाएं दी हैं, पालमपुर में कांग्रेस पार्षदों की बैठक किशोरी लाल के साथ हुई।

पालमपुर – बर्फू

नगर निगम पालमपुर को गोपाल सूद के रूप में नया महापौर मिल गया है। जबकि उप महापौर के तौर पर राजकुमार ने पद व गोपनीयता की शपथ ली है। कांग्रेस की ओर से लगाए गए पर्यवेक्षक सीपीएस किशोरी लाल ने महापौर व उप महापौर को शुभकामनाएं दी हैं। चुनाव के लिए तैनात अधिकारी एडीसी सौरभ जस्सल ने चुनाव प्रक्रिया को पूरा करवाया।

बीते रोज नगर निगम के महापौर व उप महापौर के लिए कांग्रेस में ही सहमति नहीं बन पा रही थी। एक-एक करके सात लोग महापौर व उप महापौर की दौड़ में आगे आए। इसके बाद सीपीएस किशोरी लाल ने एक-एक कांग्रेस पार्षद से अलग-अलग उनकी राय जानी।

नगर निगम पालमपुर में 15 वार्ड हैं इन 15 वार्डों में कांग्रेस के पास 11, दो भाजपा व दो निर्दलीय पार्षद हैं। दो निर्दलीय पार्षदों ने भी कांग्रेस का दामन थाम लिया है। ऐसे में ढाई साल के बाद हुए महापौर उप महापौर के चुनाव में भाजपा के पास कोई मौका नहीं था। यह पहले से ही तय था कि महापौर व उप महापौर कांग्रेस का ही बनेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो तीन हफ्ते में खत्म हो जाएगा युद्ध, धड़ाम से गिरेंगी ईंधन की कीमतें, ट्रंप का बड़ा बयान

हिमखबर डेस्क  अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया...

सतलुज की लहरों में समा रही थी जिंदगी, फिर पुलिस वाले ने किया ऐसा काम….हर कोई कर रहा सलाम

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रामपुर में हिमाचल पुलिस के...