हमीरपुर लोकसभा से मिला अपार प्यार, यहीं से लड़ूंगा 2024 में चुनाव – अनुराग ठाकुर

--Advertisement--

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि 2024 में एक बार फिर केंद्र में भाजपा की सरकार बनेगी।

हिमखबर डेस्क

आगामी लोकसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का लोकसभा क्षेत्र बदलने की चर्चा मात्र चर्चा है इसमें कोई हकीकत नहीं है। बिलासपुर में दिशा की बैठक में भाग लेने पहुंचे अनुराग ठाकुर ने साफ कर दिया कि वो 2024 का चुनाव हमीरपुर लोकसभा सीट से ही लड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि लोकसभा क्षेत्र के लोगों से उन्हें बेहद प्यार मिला है। बिलासपुर में उनके एमपी बनने से पहले कुछ नहीं था। वो एमपी बनने तो हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज,किरतपुर मनाली फोरलेन,भानुपल्ली बिलासपुर रेल लाइन के प्रोजेक्ट बिलासपुर को दिए। इसके साथ ही हजारों करोड़ की केंद्र की योजनाएं जिले में चल रही है।

अनुराग बोले कि 2024 में एक बार फिर केंद्र में भाजपा की सरकार बनेगी। बहुमत के साथ हम फिर से सत्ता में आएंगे। अनुराग ठाकुर ने बिलासपुर में दिशा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता भी की। उन्होंने कहा कि कुछ विभाग बेहतर कार्य कर रहे हैं। वहीं कुछ का कार्य धीमा है। उन्हें दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने फोरलेन और रेल लाइन के अधिकारियों के साथ भी बैठक की। चल रहे कार्यों का जायजा लिया। अनुराग ने कहा कि भूमि अधिग्रहण का पैसा राज्य सरकार ने रेलवे को देना है। लेकिन वो इस पैसे को नहीं दे पा रही है। उनसे इस पैसे को देने की सिफारिश की है ताकि परियोजना का कार्य आगे बढ़ सके।

2024 के चुनाव में जीत का 2019 का रिकॉर्ड तोड़ेंगे: अनुराग

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि राजस्थान में कल मतदान होगा। मुझे पूरा विश्वास है कि राज्य को भ्रष्ट, युवाओं के साथ भेदभाव करने वाली और झूठे वादे करने वाली सरकार से राहत मिलेगी। इसी तरह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी बीजेपी की लहर है।

2014 (चुनाव) में 30 साल बाद पूर्ण बहुमत की सरकार बनी थी। 2019 (चुनाव) में 2014 का रिकॉर्ड टूट गया। 2024 के चुनाव में हम 2019 का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार हैं और फिर से भाजपा सरकार बनाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...