विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का प्रवास कार्यक्रम जारी

--Advertisement--

28 नवंबर को आपदा प्रभावितों को वितरित करेंगे राहत पैकेज

चंबा, 24 नवंबर – भूषण गुरुंग

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 28 नवंबर को चंबा में आपदा प्रभावित लोगों को विशेष राहत पैकेज वितरित करेंगे।

विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा अध्यक्ष के जारी प्रवास कार्यक्रम के अनुसार वह 27 नवंबर दोपहर 12:00 बजे बलेरा में शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा करने के साथ-साथ जनसभा को संबोधित करेंगे।

उन्होंने बताया कि 28 नवंबर को दोपहर 12:00 बजे विधानसभा अध्यक्ष चंबा में आपदा प्रभावित लोगों को विशेष राहत पैकेज वितरित करेंगे और आपदा जोखिम न्यूनीकरण जागरूकता कार्यशाला का शुभारंभ भी करेंगे।

29 नवंबर को विधानसभा अध्यक्ष दोपहर 12:30 बजे ग्राम पंचायत तुरकड़ा में मुख्य सड़क गगहर से कफरोड्डू गांव के लिए संपर्क मार्ग की आधारशिला रखेंगे।

उन्होंने बताया कि इसी तरह 1 दिसंबर सुबह 11:30 बजे गढ़ गांव के लिए संपर्क मार्ग का शिलान्यास और दोपहर बाद 3:00 बजे नैनीखड्ड में मुख्य सड़क से किहार गांव के लिए संपर्क सड़क का शिलान्यास करेंगे।

विधानसभा अध्यक्ष 2 दिसंबर दोपहर 12:00 बजे आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र तुनूहट्टी के भवन का शुभारंभ करेंगे।

कुलदीप सिंह पठानिया 3 दिसंबर को ककीरा में दोपहर 12:00 बजे ककीरा-कटलू संपर्क मार्ग का शिलान्यास करेंगे और कुडेरा – ककीरा उठाऊ पेयजल योजना का शुभारंभ भी करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...