नाके पर जीप से 100 पेटी देसी शराब बरामद, मामला दर्ज़

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

सुंदरनगर पुलिस की टीम ने चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाइवे पर पुंघ में नाके के दौरान जीप से 100 पेटी देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने जीप चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सुंदरनगर थाना पुलिस के दल ने वीरवार को पुंघ में नाका लगा रखा था। इस दौरान पुलिस ने एक जीप को जांच के लिए रोका। जीप की तलाशी के दौरान उसमें से ऊना नंबर वन ब्रांड देसी शराब की 100 पेटी बरामद की गई।

चालक शराब का कोई भी कागजात पेश न कर पाया। जिस पर पुलिस ने जीप सहित शराब को कब्जे में और आरोपी को हिरासत में ले लिया है। शराब के साथ हिरासत में लिए गए आरोपी की शिनाख्त बेली राम निवासी गांव व डाकघर निहरी के रूप में हुई है।

डीएसपी भारत भूषण के बोल

डीएसपी भारत भूषण ने बताया आरोपी के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी गई है और शराब कहां से लाई गई और कहां ले जाई जा रही थी इसको लेकर भी जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...