एक हजार ग्राम रोजगार सेवकों को सैलरी का इंतजार, 3 महीने से नहीं मिला वेतन

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

प्रदेश की पंचायतों में मनरेगा के तहत तैनात करीब एक हजार ग्राम रोजगार सेवक सैलरी के इंतजार में है। करीब 3 महीने से इन ग्राम रोजगार सेवकों को वेतन नहीं मिला है।

पंचायतों में ग्राम रोजगार सेवकों को मनरेगा के तहत रखा गया है। ऐसे में इनका वेतन मनरेगा की ग्रांट से प्रदान किया जाता है। पिछले करीब 3 महीनों से केंद्र सरकार से हिमाचल को मनरेगा की ग्रांट नहीं मिली है।

ऐसे में इन लोगों को सैलरी भी नहीं मिल पाई है। जिला परिषद कर्मचारियों के अलावा ग्राम रोजगार सेवक भी ग्रामीण विकास विभाग में मर्जर की मांग कर रहे है।

उन्होंने सरकार से मांग उठाई है कि ग्रामीण विकास विभाग में खाली पड़े पदों पर मर्जर किया जाए। जिससे सैलरी की दिक्कत दूर हो जाएगी, वहीं अन्य वित्तीय लाभों के लिए भी यह पात्र हो जाएंगे।

साथ ही ग्रामीण विकास विभाग पर कोई अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा। इन्हें अभी तक न तो कोई मेडिकल लाभ मिलते हैं न ही ओपीएस का प्रावधान इनके लिए है। साथ करूणामूलक नौकरी के लिए इनके आश्रित भी पात्र नहीं है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...