किराए को लेकर कहासुनी पर पेट में घोंपा चाकू, घायल अस्पताल में भर्ती, आरोपी दबोचा

--Advertisement--

अदालत ने आरोपी तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

हिमखबर डेस्क

पुलिस थाना हमीरपुर के तहत जिला मुख्यालय स्थित प्रतापनगर में एक ही मकान में रहने वाले किराएदारों के बीच किराए को लेकर हुए झगड़े में एक व्यक्ति ने दूसरे के पेट में चाकू घोंप दिया। उक्त व्यक्ति के पेट तथा पीठ पर चाकू से वार किया गया है।

घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है तथा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसेे तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है।

जानकारी के मुताबिक प्रतापनगर में कांगड़ा जिला से संबंध रखने वाला व्यक्ति किराए के मकान में रहता है। उसके साथ हमीरपुर से ही संबंध रखने वाला एक व्यक्ति अपनी माता के साथ रह रहा है। मंगलवार को मकान के किराए को लेकर दोनों में बहस हो गई।

बहसबाजी के बीच ही हमीरपुर निवासी ने कांगड़ा के रहने वाले किराएदार के पेट तथा पीठ पर चाकू से वार कर दिया। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डाक्टर आकृति शर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...