हिमाचल: अब बिना हैल्मेट बच्चा बिठाया तो चालान के साथ जब्त होगा दोपहिया वाहन

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल में दोपहिया वाहन पर बिना हैल्मेट बच्चों को स्कूल छोड़ने जाने सहित अन्य स्थानों पर आने-जाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अब परिवहन विभाग सख्ती बरतेगा।

विभाग के एक सर्वे में पाया गया है कि राजधानी शिमला सहित प्रदेशभर में वाहन चालक यानी माता या पिता स्वयं तो दोपहिया वाहन पर हैल्मेट पहन रहे हैं लेकिन बच्चों को बिना हैल्मेट के सफर करवा रहे हैं, ऐसे में अब बच्चे को बिना हैल्मेट के स्कूटी या बाइक पर बिठाया जाता है तो बाइक या स्कूटी जब्त हो जाएगी। यही नहीं, साथ में चालान भी होगा।

केंद्रीय मोटर वाहन नियम-2022 में है प्रावधान

परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि केंद्रीय मोटर वाहन नियम-2022 के अनुसार दोपहिया वाहन चालकों को 9 महीने से लेकर 4 साल के बच्चे को अपने साथ  ले जाते हुए विशेष एहतियात बरतने की आवश्यकता है। दोपहिया वाहन चालक को इस श्रेणी के बच्चों को सेफ्टी यानि सुरक्षा कवच पहनाना जरूरी है। इसके अलावा बच्चों को क्रैश हैल्मेट पहनाना भी जरूरी है।

स्कूटी व बाइक पर बच्चे को ले जाते हुए गति भी निर्धारित 

नियमों के अनुसार यदि व्यक्ति अपने बच्चे को दोपहिया वाहन पर पर ले जा रहा है तो इसके लिए उस समय में बाइक की गति भी निर्धारित है। इस दौरान बाइक या अन्य दोपहिया वाहन की गति 40 किलोमीटर से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रार्थना सभा में छात्रा और छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप, सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर केस दर्ज

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के एक सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...

कसौली में सात फेरों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला पति, शव झाडिय़ों में फेंका

हिमखबर डेस्क सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में रिश्तों...

हिमाचल में एक और छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से टूट गया नौवीं का स्टूडेंट

हिमखबर डेस्क खुंडिया थाना क्षेत्र के गांव ठम्बा के 14 वर्षीय...