रोजमेरी पब्लिक स्कूल हरिपुर में वार्षिक पारितोषिक वितरण की धूम
हरिपुर – शिव गुलेरिया
रोजमैरी पब्लिक स्कूल हरिपुर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन हर्षोल्लास से किया गया। जिसमें लगभग 1600 अभिभावकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
इस मौके पर मंच का संचालन स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य रूपाली व कृपाल द्वारा किया गया। इस मौके पर सेवानिवृत्त प्राचार्य हरवंश लाल धीमान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। रोजमैरी स्कूल प्रबंधन द्वारा मुख्यातिथि का स्वागत किया गया तथा उन्हें सम्मानित करने के साथ बन्दे मातरम गीत के साथ कार्यक्रम को शुरू किया गया।
मुख्यातिथि ने सरस्वती मां के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलित किया। इसके उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों का दौर शुरू हुआ जिसमें विद्यार्थियों ने वाहवाही लूटने वाले एक से बढ़कर कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्कूली विद्यार्थियों ने काली परफॉर्मेंस हास्य लघुनाटिका, एकल नृत्य व अन्य गतिविधियां कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहे।
कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के विद्यार्थियों द्वारा दी गई कई प्रस्तुतियां उपस्थित जनसमूह की तालियां बटोरने में सफल रही। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण में प्रस्तुत किया गया हिमाचली नाटी देशभक्ति थीम पंजाबी भांगड़ा काली एक्ट ने अभिभावकों को झूमने पर मजबूर कर गया।
बॉलीवुड की धुनों पर थिरकते कक्षा नर्सरी एलकेजी यूकेजी व फर्स्ट के बच्चों ने उनके माता-पिता को खूब हंसाया व भावुक किया कक्षा तीसरी चौथी पांचवी व छठी के बच्चों के माता-पिता इतने उत्साहित थे की अपने बच्चों की स्टेज परफॉर्मेंस को देखने के लिए स्टेज के आगे आ गए और मोबाइल में उनकी वीडियोस बनाना शुरू कर दिए।
इन सब गतिविधियों के उपरांत स्कूल के प्रधानाचार्य विवेक कौंडल ने वार्षिक रिपोर्ट का उल्लेख किया। जिसमें उन्होंने स्कूल की वर्ष भर की गतिविधियों व उपलब्धियों को सबके समक्ष रखा।
कार्यक्रम के अंतिम दौर में मुख्यातिथि ने मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया। इसके उपरांत मुख्यातिथि ने अपने सम्बोधन में विद्यार्थियों को लक्ष्य प्राप्ति के लिए ईमानदारी व मेहनत के रास्ते को अपनाने की नसीहत दी।
इस मौके पर रोजमैरी स्कूल प्रबंधन की ओर से मुख्य अतिथि को शॉल व समृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। इस मौके पर और भी कई विशेष अतिथि मौजूद रहे।

