आरोपी बेटे ने खुखरी से वार कर मौत के घाट उतारी थी मां, कोर्ट ने 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

--Advertisement--

भटियात – अनिल संबियाल

भटियात की तारागढ़ पंचायत में अपनी मां के हत्या आरोपी को पुलिस ने डल्हौजी कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

वहीं घटनास्थल से खुखरी भी बरामद की है। आरोपी ने इस तेजधार हथियार से वार कर अपनी मां को मौत के घाट उतारा था। बता दें कि तारागढ़ पंचायत के डांगरी में बीते कल उक्त व्यक्ति ने अपनी मां की हत्या कर दी थी।

आरोपी के पिता ने बताया कि उसका बेटा अक्सर पैसे के लिए अपनी मां माया देवी से झगड़ा करता रहता था। मंगलवार रात करीब 9 बजे वह रसोई में खाना खाकर बकरी बाड़े में सोने चला गया। घर पर उसकी पत्नी और बेटा मंगल बहादुर मौजूद थे।

मंगल बहादुर नशे में था और हमेशा की तरह अपनी मां से झगड़ रहा था। सुबह करीब साढ़े 5 बजे जब वह बकरी बाड़े से उठकर घर आया तो माया देवी को कमरे के दरवाजे के पास मृत पाया। मंगल बहादुर बरामदे को पानी से धो रहा था। उन्होंने बेटे पर हत्या का आरोप लगाया है।

डीएसपी हेमंत ठाकुर के बोल

डीएसपी हेमंत ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने पर 3 दिन का पुलिस रिमांड मिला है। सोमवार को आरोपी को फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं वीरवार को महिला के शव का मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल चम्बा में पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रार्थना सभा में छात्रा और छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप, सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर केस दर्ज

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के एक सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...

कसौली में सात फेरों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला पति, शव झाडिय़ों में फेंका

हिमखबर डेस्क सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में रिश्तों...

हिमाचल में एक और छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से टूट गया नौवीं का स्टूडेंट

हिमखबर डेस्क खुंडिया थाना क्षेत्र के गांव ठम्बा के 14 वर्षीय...