एनआईटी में छात्र की मौत के मामले में हमीरपुर पुलिस की कार्रवाई, नशे का मुख्य सौदागर गिरफ्तार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

एनआईटी हमीरपुर में छात्र की संदिग्ध मौत और नशा मिलने के मामले में स्थानीय पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में नशा तस्कर के आरोप में पहले से गिरफ्तार रजत शर्मा उर्फ गिफ्टी से पूछताछ के बाद पुलिस ने देर रात नशे के मुख्य सौदागर आरोपी रवि चोपड़ा को उसके घर अणु कलां से गिरफ्तार किया है। उसके पास से 1.60 ग्राम चिट्टा भी बरामद हुआ है।

बता दें कि अणु कलां गांव एनआईटी और डिग्री कॉलेज हमीरपुर से सटा हुआ है। मंगलवार को कोर्ट ने आरोपी को रवि को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक रवि पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट में नामजद रहा है।

आरोप है कि वह जिला हमीरपुर में नशे के कारोबार का मुख्य सौदागर है और इस पर छह अभियोग पूर्व में दर्ज हुए हैं। अब सातवां मामला दर्ज हुआ है। रजत से पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह रवि से नशा लेता था। वह उसे एनआईटी और अन्य जगह बेचता था।

दोनों की मोबाइल कॉल डिटेल से पता चला कि वे लंबे समय से एक-दूसरे के संपर्क में थे और नशे की डील फोन पर ही होती थी। दोनों नशे के कारोबार में संलिप्त हैं। जांच में पाया गया कि रजत ने पिछले 20 दिन में रवि से लाखों रुपये का लेनदेन किया है।

पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा के बोल

नशे के मुख्य सौदागर रवि चोपड़ा को चिट्टे समेत पकड़ा है। उसे अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे पांच दिन की रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...