107.93 ग्राम चिट्टा के साथ चार गिरफ्तार, एचआरटीसी की बस से ले जा रहे थे खेप

--Advertisement--

पुलिस द्वारा पकड़ी गई इस वर्ष की यह सबसे बड़ी खेप है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। 

शिमला – नितिश पठानियां

कोटखाई उपमंडल के अंतर्गत बाघी में पुलिस की स्पेशल सेल टीम ने चिट्टे की बढ़ी खेप पकड़ी है। चिट्टे की खेप को रोहड़ू नारकंडा बस में छिपाकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने 107.93 ग्राम चिट्टे के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस द्वारा पकड़ी गई इस वर्ष की यह सबसे बड़ी खेप है। कोटखाई पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी रोहड़ू से नारकंडा जा रही बस एचपी 10 ए 9717 में बैठे थे। एएसआई अंबी लाल के नेतृत्व में पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कोटखाई के बाघी घाट में बस को रोककर तलाशी ली। चार आरोपी बस में चिट्टे की खेप के साथ बैठे हुए थे।

तलाशी के दौरान 107.93 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। आरोपियों की पहचान बलबीर सिंह पुत्र कौल राम गांव तपड़ोग (ननखड़ी), विपिन श्याम पुत्र जय सिंह गांव खुलीघाट (ननखड़ी), रमन पुत्र मोती राम गांव बनी (ननखड़ी), गणेश पुत्र मोहन लाल गांव शाना पोखरा नेपाल के रूप में हुई है।

डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा के बोल

डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस के स्पेशल सेल ने गुप्ता सूचना के आधार पर कार्रवाई कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...