ज्वाली: बैडमिंटन प्रतियोगिता में सरगम धीमान ने पूरे प्रदेश भर में हासिल किया तीसरा स्थान

--Advertisement--

ज्वाली – शिवू ठाकुर

उपमंडल ज्वाली के अंतर्गत आने वाले राजकीय प्राथमिक पाठशाला लुधियाड की छात्र सरगम धीमान ने पूरे प्रदेश भर में खेलकूद बैडमिंटन प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया।

यह जानकारी मनजीत कुमार कोच न दी। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता अंडर-20 जो कि जिला हमीरपुर के सुजानपुर तीरा में करवाई गई । जिसमें प्रदेश के समस्त जिलों ने भाग लिया। जिला कांगड़ा की तरफ से सरगम धीमान ने बैडमिंटन प्रतियोगिता में कांगड़ा का नेतृत्व किया। जिसमें पूरे प्रदेश भर में तीसरा स्थान हासिल किया।

आज स्कूल में पहुंचकर मुख्याध्यापक द्वारा सम्मानित किया गया। इसमें उनके कोच मनजीत व मुख्य अध्यापक ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और उन्होंने कहा की इसी तरह उनके स्कूल के बच्चे स्कूल का नाम रोशन करते रहे और आगे बढ़ते रहें।

उन्होंने पंचायत से आग्रह किया है की स्कूल में सही खेल कूद व्यवस्था की जाए ताकि बच्चों को खेलकूद में बढ़ावा मिल सके। इस मौके पर स्थानीय प्रधानाचार्य व समाजसेवी अंशु चौधरी तथा समस्त स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फिर दहल उठा यूक्रेन, रूस ने राजधानी कीव पर किया मिसाइल-ड्रोन अटैक, 8 मौतें-25 घायल

हिमखबर डेस्क रूस ने गुरुवार तडक़े यूक्रेन की राजधानी कीव...

गुनु घराट पेयजल योजना की तकनीकी खामियों से किसानों पर मार, मुआवजे की मांग तेज

चम्बा - भूषण गुरुंग जिला चंबा की ग्राम पंचायत मसरूंड...

मिड-डे मील कार्यकर्ता बनना चाहते हैं? जोत की कोठी स्कूल में करें आवेदन

चम्बा - भूषण गुरुंग शिक्षा खंड चंबा के अंतर्गत राजकीय...