धर्मपुर में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार, 600 से अधिक लोगों से ऐंठ चुके करोड़ों

--Advertisement--

पुलिस जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने धर्मपुर अस्पताल रोड पर अवैध रूप से चलाए जा रहे कॉल सेंटर पर दबिश की। 

सोलन – रजनीश ठाकुर

पुलिस ने जिला सोलन के धर्मपुर में एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। जहां से लोगों को कनाडा में नौकरी देने के नाम पर ठगी की जा रही थी। इस मामले में पुलिस ने पंजाब के तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि संबंधित आरोपी अभी तक 600 से अधिक लोगों को अपना शिकार बना चुके है। जिनसे करोड़ों रुपये की ठगी की गई है। पुलिस की पूछताछ जारी है। जिसमें कई खुलासे की उम्मीद है।

पुलिस जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने धर्मपुर अस्पताल रोड पर अवैध रूप से चलाए जा रहे कॉल सेंटर पर दबिश की। इस दौरान कॉल सेंटर में तीन युवक पाए गए।

जिसमें गुरप्रीत सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी एकता कॉलोनी बठिंडा पजांब, इंद्रजीत सिंह पुत्र जसवीर सिंह निवासी मिनी सचिवालय रोड़ बठिंडा पंजाब और तीसरा आरोपी गुरप्रीत को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। इस दौरान पुलिस ने तीनों से 7 मोबाइल फोन व 2 लैपटॉप भी कब्जे में लिए।

इस कॉल सेंटर में चार स्थानीय युवतियों को भी नौकरी पर रखा गया था। पुलिस जांच में पता चला कि इस सेंटर का कोई भी पंजीकरण नहीं है। जब पुलिस ने उनके लेपटॉप और नोटबुक्स की जांच की तो उसमें पाया कि 600 से ज्यादा लोग से करोड़ों रुपये की ठगी को अंजाम दिया गया है।

जिनके सभी दस्तावेजों का विश्लेषण किया जा रहा है। तीनों व्यक्ति पूछताछ करने पर कोई भी संतोषजनक जवाब न देने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

एएसपी योगेश रोल्टा ने बताया कि तीनों आरोपी लोगों से धोखाधडी करके पैसों के लेनदेन के बारे में कोई भी संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। तीनों ने पंजाब राज्य से आकर धर्मपुर क्षेत्र में जाली मोबाइल सिम कार्ड विभिन्न नंबरों का इस्तेमाल करके जालसाजी का कार्य करने के लिए फर्जी कॉल सेंटर खोला है। जिनके खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।

इन पदो पर नौकरी का देते थे झांसा

आरोपी लोगों को कनाडा में ड्राइवर, हेल्पर, मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, अकाउंटेंट, शेफ, डाइनिंग सुपरवाईजर, फैक्ट्री वर्कर, बिजनेस आदि की नौकरी का लालच देकर उनसे पैसा ऐंठ रहे थे। इन्होंने फेसबुक पेज भी बनाए है जिसके माध्यम से भी ये लोगों को संपर्क कर रहे थे। ये आरोपी बाहरी देशों जैसे ओमान, सऊदी अरब, बांगलादेश, पाकिस्तान आदि में रहने वाले भारतीय लोगों से जो कनाडा में जाने के इच्छुक हैं, से भी ठगी कर रहे थे।

स्थानीय युवतियों को भी दी थी नौकरी

धर्मपुर में कंपनी चलाने के लिए आरोपियों ने विज्ञापन लगाकर चार स्थानीय लड़कियों को भी भर्ती किया और प्रत्येक लड़की को दस हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया। इस फर्जी कॉल सेंटर की शुरुआत कुछ महीने पहले ही होने की वजह से इसके बारे में ज़्यादा लोगों द्वारा शिकायतें नहीं मिली। क्योंकि यह फर्जीवाडा करने में करीब तीन माह तक पीड़ित को उलझा कर रखते है। पुलिस हर पहलुओं से जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...