सडक़ हादसे में दो मजदूरों की मौत, कंपनी से लौट रहे थे दोनों अभागे

--Advertisement--

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

पांवटा साहिब स्थित नारीवाला की एक निजी कंपनी में कार्यरत दो प्रवासी मजदूरों की काम से लौटते वक्त एक टिप्पर से टक्कर होने पर दर्दनाक मौत हो गई।

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक दोनों निजी कंपनी में काम कर शाम को घर लौट रहे थे, तभी अचानक रास्ते में तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में दोनों घायलों आनन-फानन में उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया, जहां पर तैनात डाक्टर अंकुर धीमान ने प्राथमिक उपचार कर दोनों को मृत घोषित कर दिया।

हादसे में घायल युवकों की पहचान विष्णु प्रताप सिंह एवं दूसरे की पहचान रितेश के रूप में हुई है। दोनों की उम्र 40 के लगभग बताई जा रही है। वे उत्तर प्रदेश गाजीपुर के रहने वाले थे।

उधर, मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि दोनों की एक सडक़ हादसे में मौत हुई है। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखा गया है, जहां पर शवों को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि हादसे के असली कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामला दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...