श्री नयना देवी में चोरों ने डाकघर में लगाई सेंध, 3 लाख पर हाथ साफ कर शातिर फरार

--Advertisement--

बिलासपुर, 30 अक्तूबर – सुभाष चंदेल

श्री नयना देवी में रविवार को चोरों ने डाकघर में सेंध लगाकर 3 लाख पर हाथ साफ कर दिया। चोरी का पता सोमवार को उस समय लगा, जब सुबह कर्मचारी डाक घर में ड्यूटी पर आए  कर्मचारियों ने तुरंत इसकी जानकारी पोस्ट मास्टर रछपाल को दी। उन्होंने तुरंत पुलिस को इसके बारे में सूचित किया।

पुलिस प्रभारी दिलीप सिंह अपने दलबल के साथ डाकघर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने कर्मचारियों के सामने शटर खुलवाया तो पाया कि नकदी रखने के लिए सन्दूक चेस्ट था, जिसके दोनों ताले टूटे हुए थे और उसमें रखा कैश गायब था।

डाकघर प्रभारी रछपाल के बोल

डाकघर प्रभारी रछपाल ने बताया कि चेस्ट में रखे लगभग 3 लाख रूपए चोर ले गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...