कुल्लू दशहरे में पहली बार निकली इंटरनेशनल कल्चरल परेड, 15 देशों की भागीदारी

--Advertisement--

क़ुल्लू, 25 अक्तूबर – अजय सूर्या 

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में पहली बार इंटरनेशनल कल्चरल परेड का आयोजन किया गया। परेड में 15 देश के सांस्कृतिक दलों ने अपने-अपने देश की संस्कृति का प्रदर्शन किया।

यह संस्कृति परेड ढालपुर से कॉलेज गेट होते हुए, मैदान होकर वापस पहुंची। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के दूसरे दिन आयोजित इस इंटरनेशन कल्चरल परेड़ में यूएसए, मलेशिया, साउथ अफ्रीका, कजाकिस्तान, रोमानियां, वियतनाम, केनिया, श्रीलंका, ताइवान , इथोपिया, इराक, घाना,भारत, नेपाल के सांस्कृतिक दलों ने हिस्सा लिया।

ये सभी दल अपने अपने देश और क्षेत्र की वेषभूषा में नजर आए। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के अलग अलग जिलों, चंबा, मंडी, कुल्लू के अलावा लद्दाख के सांस्कृतिक दल भी परंपरागत वेशभूषा में नजर आए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...