अवैध रूप से चल रही फर्नीचर शॉप पर वन विभाग की छापेमारी

--Advertisement--

अवैध रूप से चल रही फर्नीचर शॉप पर वन विभाग की छापेमारी।

संगड़ाह, 25 अक्तूबर – नरेश कुमार राधे 

वन विभाग द्वारा ने उपमंडल में हेलीपैड के समीप संगड़ाह-हरिपुरधार मार्ग पर अवैध रूप से चल रही एक लकड़ी की दुकान को बंद करवाया है।

वन परिक्षेत्र अधिकारी विद्यासागर शर्मा के नेतृत्व में विभाग की टीम ने बुधवार को बिना अनुमति चल रही इस दुकान पर छापेमारी की और 11,000 रुपए जुर्माना वसूला।

दुकान पर क्रमशः 40-40 दरवाजे, खिड़कियां और चौखटें पाई गई। जिसकी कुल संख्या 120 पाई गई है। यहां पिछले काफी अरसे से बिना परमिशन फर्नीचर व लकड़ी के सामान का धंधा चल रहा था। शिकायत के बाद विभाग ने छापेमारी कर डीआर काटी।

आरओ विद्यासागर तथा डीएफओ रेणुकाजी उर्वशी ठाकुर ने बताया कि 11000 जुर्माना करने के साथ-साथ फर्नीचर की उक्त दुकान को भी बंद करवाया जा चुका है।

इसके अलावा बड़़याल्टा में बुरास के 8 भारी भरकम पेड़ों की टहनियां काटने वाले एक स्थानीय ग्रामीण से भी 15,500 की जुर्माना राशि वसूली गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...