त्रियूंड की पहाड़ियों से सुरक्षित निकाला रूस का पायलट

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

रूस का पायलट त्रियूंड की पहाड़ियों से बुधवार सुबह सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। गौरतलब है कि सोमवार से लापता चल रहे पोलैंड के पायलट की तलाश में मंगलवार को हेलिकॉप्टर से बचाव दल ने सर्च अभियान चलाया था।

मंगलवार को बिलिंग से उड़ान भरने वाला रूस का पायलट तब दिखाई दिया था। देर शाम को हेलिकॉप्टर की उड़ान संभव न होने पर बचाव दल के दो सदस्यों को इस पायलट के पास छोड़ दिया गया था और बुधवार सुबह अब इसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। पोलैंड के लापता पायलट की तलाश जारी है।

70 वर्षीय पोलैंड के पायलट ने बिलिंग से भरी उड़ान, लापता

पैराग्लाइडिंग के लिए विश्व प्रसिद्ध बीड बिलिंग घाटी से सोमवार को फ्री फ्लायर के तौर पर उड़ान भरने वाला पोलैंड का 70 वर्षीय पायलट एंड्रजेज कुलाविक लापता हो गया है। पायलट ने बिलिंग से टेक ऑफ किया था और धर्मशाला की तरफ जा रहा था कि इससे आगे निकल गया। पहाड़ियों के बीच में लापता हो गया।

पायलट को अंतिम बार करेरी की पहाड़ियों की तरफ जाते हुए सोमवार को देखा गया था। उसके बाद से पायलट की लोकेशन का पता नहीं चल सका है। बचाव दल ने धर्मशाला-मैक्लोडगंज और त्रियूंड की पहाड़ियों में पायलट की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।


इस दौरान बीड़ से गए बचाव दल के सदस्यों को बिलिंग से उड़ान भरने वाले एक अन्य रूसी पायलट का पता चला। बचाव दल के दो सदस्यों को इस पायलट की सुरक्षा के लिए छोड़ दिया गया। इस पायलट को बुधवार को निकाला लिया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...