भारत दर्शन करने निकले 21 मेधावी विद्यार्थी, पूर्व सीएम धूमल ने दिखाई हरी झंडी

--Advertisement--

केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर की पहल सांसद भारत दर्शन के दूसरे चरण के लिए 21 विद्यार्थी चयनित हुए हैं।

हमीरपुर – ज्योति पठानियां

सांसद भारत दर्शन योजना के तहत हमीरपुर से मेधावी विद्यार्थियों का दल भ्रमण के लिए रवाना हुआ। बुधवार सुबह परिधि गृह हमीरपुर में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने इस दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दल में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के 21 मेधावी विद्यार्थी शामिल हैं। यह विद्यार्थी देशभर के नामी संस्थानों का भ्रमण कर ज्ञानवर्धक जानकारी हासिल करेंगे।

केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर की पहल सांसद भारत दर्शन के दूसरे चरण के लिए 21 विद्यार्थी चयनित हुए हैं। सांसद भारत दर्शन एक शैक्षणिक दौरा है, जो कि हमीरपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के मेधावी और उत्कृष्ट छात्रों के लिए अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा नि:शुल्क आयोजित किया जाता है।

पिछले 5 सालों मे 101 बच्चों को यह यात्रा करवा चुके हैं। अब 25 अक्तूबर से 1 नवंबर तक, चयनित 21 लड़कों के लिए सांसद भारत दर्शन यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। दिल्ली दर्शन के साथ, यह ग्रुप विशेष रूप से गुजरात दौरे पर जाएगा।

दिल्ली, अहमदाबाद, गांधी नगर, आनंद, केवडि़आ आदि स्थानों में ज्ञान प्राप्त करेंगे। 21 छात्रों के साथ 2 एक से श्रेष्ठ अध्यापिकाओं का चयन भी किया गया है। एक से श्रेष्ठ, अनुराग सिंह ठाकुर की पहल है, जिसके अंतर्गत बच्चों को नि:शुल्क पढ़ाया जाता है।

साथ ही सभी जरूरी शिक्षा सामग्री जैसे स्कूल बैग, स्टडी टेबल, स्टेशनरी निशुल्क दी जाती है। वर्तमान मे संसदीय क्षेत्र मे 475 केंद्र चल रहे हैं जिसके माध्यम से महिलाओं को रोजगार का अवसर भी मिला है और 9000 से भी अधिक छात्रों को बेहतर शिक्षा भी मिल रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...