ज्वाली में नशा माफिया पर बड़ा एक्शन, चेलियां में कर से 14 पेटी अवैध शराब की वरामद

--Advertisement--

ज्वाली – शिवू ठाकुर

प्रदेश भर में नशे को रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस हर कदम नशा तस्करों को पकड़ रही है l इसी कड़ी में जिला पुलिस नूरपुर के एसपी अशोक रतन के द्वारा चलाए गए अभियान ने नशा तस्करों की कमर तोड़ दी है।

ताज़ा मामला ज्वाली उपमंडल के तहत पड़ते कुठेड़ के चेलिया का है। जहाँ ज्वाली पुलिस ने नाके के दौरान कार से 13 पेटी ब 10 बोतल संतरा अवैध शराब बरामद की। जानकारी के लिए बता दे कि पुलिस ने कुठेड़ के चेलिया में नाकाबंदी कर रखी थी।

नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति गाड़ी से शराब लेकर कुठेड़ से ज्वाली की ओर आ रहा था। ड्राइवर पुलिस को देखकर घबरा गया और गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने जब कार से तलाशी ली तो कार से लगभग 14 पेटी शराब बरामद की।

एसपी नूरपुर के बोल

एसपी नूरपुर अशोक रतन ने कहा कि पुलिस ने चेलियां में नाकाबंदी के दौरान कार से 13 पेटी व 10 बोतल शराब बरामद की है। पुलिस ने कार व शराब को कब्जे में ले लिया है तथा चालक की तलाश जारी है।

ये रहे उपस्थित

नाकाबंदी के दौरान पुलिस अधिकारी एएसआई अनिल कुमार, हेड कांस्टेबल चैन सिंह, बीडीसी सदस्य सुरेन्द्र कुमार ने ज्वाली पुलिस के साथ मिलकर यह बड़ी सफलता हासिल की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...