अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ इकाई चुवाड़ी के सर्वसम्मति से प्रधान नियुक्त हुए किशन चंद राणा

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

आज दिनांक 11 अक्टूबर 2023 को अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ इकाई चुवाड़ी के चुनाव लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह चुवाड़ी चंबा में ज्ञान ठाकुर महासचिव ज़िला एवम चुनाव अधिकारी अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ चम्बा, नरेश शर्मा, उपाध्यक्ष अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ चम्बा की देखरेख में संपन्न हुए!

जिसमें जिसमें विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने भाग लिया ! चुनाव प्रक्रिया के दौरान सर्वसम्मति से लोक निर्माण विभाग में ड्राइवर के पद पर कार्यरत किशन चंद राणा को चुवाड़ी इकाई का प्रधान, जल शक्ति विभाग में कार्यरत अनूप शर्मा को महासचिव तथा शिक्षा कार्यालय में कार्यरत रमेश कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर निर्वाचित घोषित किया गया ।

नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री किशन सिंह राणा तथा महा सचिव अनूप शर्मा द्वारा समस्त कर्मचारियों का धन्यवाद करते हुए आश्वासन दिया कि वह अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाएंगे ! उन्होंने यह भी अवगत करवाया कि वह जल्दी ही चुवाड़ी इकाई का विस्तार करेंगे !

ये रहे उपस्थित

इस दौरान बलविंदर सिंह, दलजीत सिंह, रंजीत सिंह, आशीष कुमार, अमित खान, कमल सिंह, बंटू कुमार, शिव कुमार, बंशी लाल, गगन सिंह उपस्थित रहे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...