कॉलेज टीचर एसोसिएशन की पहली महिला अध्यक्ष बनीं डॉ. बनिता

--Advertisement--

डॉ. बनिता 2017 से उच्च शिक्षा विभाग में बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर अपनी सेवाएं दे रही है। बनिता की प्रारंभिक पढ़ाई बलद्वाड़ा स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई सरकाघाट महाविद्यालय में हुई है।

मंडी – अजय सूर्या

हिमाचल प्रदेश राजकीय महाविद्यालय प्राध्यापक एसोसिएशन के चुनावों में इस बार डॉ. बनिता कुमारी सकलानी को भारी मतों से राज्य अध्यक्ष चुना गया है। बनिता एसोसिएशन की पहली महिला अध्यक्ष बनी हैं।

बनिता का जन्म सरकाघाट में वर्ष 1983 में हुआ है और इनकी प्रारंभिक पढ़ाई बलद्वाड़ा स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई सरकाघाट महाविद्यालय में हुई है।

बनिता ने हिमाचल प्रदेश विश्विद्यालय शिमला से वनस्पति विज्ञान विषय में एमएससी और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की पढ़ाई पूरी की है। वर्ष 2017 में हिमाचल प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन से कॉलेज कैडर (वनस्पति विज्ञान) की परीक्षा उत्तीर्ण कर सहायक प्रोफेसर का पद हासिल किया।

वर्ष 2017 से उच्च शिक्षा विभाग में बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर अपनी सेवाएं दे रही है। बनिता की माता अध्यापिका के पद से सेवानिवृत्त हुई हैं। पिता भारतीय सेना से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...