चंबा में मैराथन का आयोजन, शालू को 11 हजार का प्रथम पुरस्कार

--Advertisement--

मैराथन का समापन सदर विधायक नीरज नैयर ने किया। प्रथम स्थान हासिल करने वाली शालू को 11 हजार का प्रथम पुरस्कार दिया गया।

चम्बा – भूषण गुरुंग

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत बालिकाओं के लिए मैराथन का आयोजन किया। मैराथन सुबह सात बजे राजकीय महाविद्यालय सुल्तानपुर से होते हुए बालू, टीवी  वार्ड, हरदासपुरा होकर मिलेनियम गेट तक पहुंची। मैराथन में सैकड़ों लड़कियों ने मैराथन में भाग लिया। मैराथन का समापन सदर विधायक नीरज नैयर ने किया।

प्रथम स्थान हासिल करने वाली शालू को 11 हजार, द्वितीय स्थान हासिल करने वाली पल्लू को आठ हजार जबकि तृतीय स्थान हासिल करने वाली सत्या को 6 हजार रुपये की राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। चौथे से दसवां स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को 1000 रुपये की राशि व प्रशस्ति पत्र दिए गए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...