राहत : कोरोना काल में लोगों पर बने केस वापस लेंगी सुक्खू सरकार, निर्देश जारी

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार कोविड-19 महामारी के दौरान विभिन्न प्रतिबंधों की अवहेलना पर दर्ज मामलों को वापस लेकर लोगों को राहत देने जा रही है।

डीसी-एसपी सम्मेलन के दौरान इस संबंध में उच्चाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कोविड का समय सबके लिए मुश्किल भरा रहा और इस महामारी को नियंत्रित करने तथा इससे बचाव के लिए आम लोगों पर कई प्रकार की पाबंदियां लगाई गई थीं।

इस दौरान नियमों की अवहेलना को लेकर सैंकड़ों केस दर्ज किए गए। वर्तमान राज्य सरकार अब मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए यह केस वापस लेगी। उन्होंने कहा कि कोविड के दौरान बने केस वापस लेकर राज्य सरकार आम लोगों को राहत पहुंचाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...