टैंक में फंसे दो तेंदुए, दीवार तोड़ किए रेस्क्यू

--Advertisement--

शिमला,10 अक्तूबर – नितिश पठानियां

जुन्गा के समीप कोहाण में खाली टैंक में फंसे दो तेंदुओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बता दें कि बीते सायं करीब पांच बजे कोहाण में बने एक निजी टैंक में मरे हुए बंदर को देखकर दो नर मादा तेंदुए टैंक में कूद गए।

टैंक करीब 12 से 15 फुट गहरा था, लेकिन उसमें पानी नहीं था। तेंदुओं ने बाहर निकलने की काफी मशक्कत की, लेकिन जैसे ही तेंदुए छलांग लगाते वैसे ही वापिस टैंक में गिर जाते। निराश हो दोनों तेंदुए टैंक में ही सो गए।

टैंक के समीप एक बगीचे के नेपाली मूल के नौकर ने जब उन्हें देखा तो इस बारे में स्थानीय लोगों को सूचना दी। सूचना मिलते ही फॉरेस्ट गार्ड रोहित शर्मा ने अपने डीएफओ से बात कर तेंदुओं को सुरक्षित बाहर निकालने की योजना बनाई। रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए होम गार्ड जुन्गा के कंपनी कमांडर दिनेश ठाकुर ने भी अपनी टीम मौके पर भेज दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...