14 अक्टूबर से ज्वालाजी में हर प्रकार के हथियारों पर प्रतिबंधः एसडीएम

--Advertisement--

देहरा 5 अक्टूबर – शिव गुलेरिया 

15 अक्टूबर 2023 से 23 अक्टूबर 2023 तक चलने वाले अश्विन नवरात्र मेलों के दृष्टिगत ज्वालाजी नगर पंचायत क्षेत्र में 14 अक्टूबर 2023 से 24 अक्टूबर 2023 तक हर प्रकार के हथियार और विसफोटक पदार्थों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

एसडीएम ज्वालामुखी डॉ संजीव शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि ज्वालाजी में यात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए नवरात्र के दौरान यह निर्णय लिया गया है।

एसडीएम ने कहा कि नवरात्र सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से बीते इसके लिए हर प्रकार की व्यवस्थाएं की गयी हैं।

अतः क्षेत्र के वासियों एवं आने वाले श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि किसी भी प्रकार के हथियार और असला बारूद को साथ न रखें। प्रशासन द्वारा इस प्रतिबंध का सख्ती से पालन किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

धर्मशाला में DC ऑफिस के बाहर आशा वर्कर्ज का हल्ला बोल, सरकार से मांगा नियमित कर्मचारी का दर्जा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं की सबसे अहम...

25 जुलाई को धर्मशाला में होगा खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर (एथलेटिक्स) चयन ट्रायल

धर्मशाला, 9 जुलाई - हिमखबर डेस्क जिला युवा सेवा एवं...