भाजयुमों नेता के खिलाफ महिला से दुराचार का मामला दर्ज, पुलिस ने कई धाराओं में दर्ज किया मामला

--Advertisement--

भाजयुमों नेता के खिलाफ महिला से दुराचार का मामला हुआ दर्ज, पूर्व में रह चुका है युवा मोर्चा का मंडल अध्यक्ष, पंजाब की रहने वाली है पीड़ित महिला।

शिमला – नितिश पठानियां 

भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष पर महिला ने दुराचार की शिकायत दर्ज करवाई है। बालूगंज थाना में इसको लेकर मामला दर्ज किया गया है। आरोप लगाने वाली महिला पंजाब की रहने वाली बताई जा रही है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने कहा कि हितेश शर्मा निवासी शर्मा नाम के व्यक्ति ने इसके साथ दुराचार किया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 376, 354, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

मामले की जांच हुई शुरू

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है। हितेश शर्मा भारतीय जनता युवा मोर्चा का पूर्व मंडल अध्यक्ष रह चुका है।

इसके अलावा मंडल सचिव के पद पर भी रह चुका है। हितेश शर्मा पूर्व सरकार में एक कैबिनेट मंत्री का करीबी था।

आरोपित के पूछताछ के लिए किया गया तलब

बता दें कि पुलिस ने पीड़िता के ब्यान दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

वहीं पुलिस ने आरोपित को पूछताछ के लिए तलब किया है। जल्द पुलिस इस मामले में गिरफ्तारी भी कर सकती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

19 जनवरी को शाहपुर और दरीणी सब स्टेशन के तहत बिजली बंद

शाहपुर, 18 जून - नितीश पठानियां  विद्युत उपमंडल शाहपुर के...