सड़क निर्माण में ठेकेदार द्वारा उपयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता पर उठे सवाल

--Advertisement--

सड़क निर्माण में ठेकेदार द्वारा उपयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता पर उठे सवाल, लोगों में विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नहीं करने पर पनपा रोष, मंत्री विक्रमादित्य से की ये मांग।

इंदौरा – शम्मी धीमान

इंदौरा विधानसभा क्षेत्र की पंचायत डैकवां मे हो रहे सड़क निर्माण में ठेकदार द्वारा गलत तरीके से समाग्री का उपयोग करने से डैंकवां पंचायत के लोगकाफी खफा है।

यह सड़क अटाहड़ा से टिप्परी तक लगभग 13 किलो मीटर तक ठीक लगभग 12 करोड़ अवार्ड हुआ है। जिसका निर्माण काफी समय से कछुआ चाल की गति से चल रहा है।

डैंकवा पंचायत के उपप्रधान बलराम सिंह, स्थानीय निवासी बजीर सिंह, परमजीत सिंह और दलजीत सिंह ने बताया कि जब से इस का निर्माण कार्य शुरू हुआ है, तब से लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है।

उन्होंने बताया उक्त ठेकेदार द्वारा जो सामग्री उपयोग में लगाई जा रही है। उसमे खड्ड द्वारा खनन करके दूसरी सामग्री मे मिलकर डंगो व सड़को निर्माण किया जा रहा है।

डैंकवा -अटाहड़ा रोड के निर्माण का जो कार्य चल रहा है, उसमें ठेकेदार द्वारा प्रयोग में लाई जा रही निर्माण सामग्री को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

ग्रामीणोें ने ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य में घटिया निर्माण सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि इस भ्रष्ट ठेकेदार की किसी बड़े राजनितिक नेता के साथ नजदीकी समभंद है जिसकी बदौलत यह बेखौफ कार्य को इंजाम दे रहा है।

स्थानीय निवासियों का कहना है विभाग व ठेकेदार मिलकर भ्रष्टाचार कर रहे हैं और घटिया सामग्री लगाकर जनता के पैसे का दुरूपयोग किया कर रहे है।

स्थानियो निवासियों ने कहा कि लोक निर्माण विभाग की देखरेख में हो रहे इस काम में भारी भ्रष्टाचार व लापरवाही बरती जा रही है तथा ठेकेदार घटिया सामग्री लगा रहा है जिससे ग्रामीणों में रोष है।

उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी विभाग उनकी शह पर यह सारा भ्रष्टाचार हो रहा है तथा अधिकारी अछूते नहीं है। उन्होंने कहा कि जब विभाग ही मूकदर्शक बना रहेगा तो फिर विकास कार्यों पर क्या होगा। इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।

हालाँकि प्रदेश लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह के बयानों के आधार पर ठेकेदारों द्वारा गलत कार्य किये जाने पर सख्ती भर्ती जाने को कहा गया था परन्तु ऐसा कार्यो को अंजाम देने वालो पर धरातल पर ऐसा कुछ नहीं है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रेलिंग से हुई टक्कर तो मौके पर कार छोड़ भाग निकला तस्कर, पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के उपमंडल जोगिंद्रनगर में पुलिस ने...

चम्बा-जोत रोड पर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई कार, 2 सवार घायल

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा-जोत मार्ग पर स्थित भरोड़ी के...