बुजुर्ग व्यक्ति ने किया जहरीली वस्तु का सेवन, उपचार के दौरान सिविल अस्पताल शाहपुर में मौत

--Advertisement--

कोटला – स्वयम

पुलिस चौकी कोटला के अंतर्गत एक बुजुर्ग व्यक्ति की जहरीली वस्तु का सेवन करने से मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान बदरदीन (51) पुत्र दीन मोहम्मद निवासी कुठेहड़ के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी अनुसार सिविल अस्पताल शाहपुर में उक्त बुजुर्ग को उपचार हेतु लाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सिविल अस्पताल शाहपुर द्वारा इसकी सूचना कोटला चौकी में दी गई जिस पर चौकी प्रभारी मौका पर पहुंचे व परिजनों से पूछताछ की।

मृतक के परिजनों के बयान अनुसार मृतक की मौत जहरीली वस्तु का सेवन होने के कारण पाई गई जिसमें किसी की कोई गलती नहीं पाई गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके शव को कब्जे में ले लिया है तथा पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर भेजा गया है।

एसपी नूरपुर अशोक रतन के बोल

एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...