वर्ल्ड कप से पहले नाकाबंदी, नशेड़ी चालकों पर कसा शिकंजा

--Advertisement--

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

अगले माह एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में आयोजित होने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप मैचों में सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर कांगड़ा पुलिस अलर्ट हो गई है। मैचों से पहले ही जिला पुलिस ने नाकाबंदी शुरू कर दी है।

इसी कड़ी में रात को भी जिलेभर में कांगड़ा पुलिस ने नाकाबंदी की। इस दौरान पुलिस ने एक ही रात में शराब पीकर वाहन चलाने वाले 34 चालकों के चालान काटे। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

एएसपी बीर बहादुर के बोल

एएसपी बीर बहादुर ने बताया कि रात के समय सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और नशा करके लोग वाहन न चलाएं, इसी को लेकर यह अभियान चलाया गया है। उन्होंने बताया कि जिले के समस्त थाना क्षेत्रों के अंतर्गत नाके लगाए गए थे। इस दौरान नशा कर वाहन चलाने वालों के 34 चालान किए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...