गैस सिलिंडर से रसोईघर में लगी आग, जिंदा जला 4 साल का मासूम

--Advertisement--

परिवार के लोग रसोईघर में खाना पका रहे थे। इसी बीच गैस सिलिंडर लीक हो गया और देखते ही देखते अचानक आग लग गई।

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

पच्छाद उपमंडल में गैस सिलिंडर में लीकेज से रसोईघर में आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जयहर पंचायत के चाकली गांव में वीरवार को घर में किसी आयोजन की तैयारियां चल रही थीं। परिवार के लोग रसोईघर में खाना पका रहे थे।

इसी बीच गैस सिलिंडर लीक हो गया और देखते ही देखते अचानक आग लग गई। परिवार के लोग रसोई घर से बाहर भागे। जबकि, चार साल का नमन पवार अंदर ही फंस गया। चंद मिनटों में रसोई घर में आग की लपटें तेज हो गईं।

परिजनों ने जब बच्चे को अपने बीच नहीं पाया तो पिता नेकराम रसोई घर की ओर भागे। उन्होंने आग के बीच से नमन को बाहर तो निकाला लेकिन तब तक वह 90 फीसदी से ज्यादा झुलस चुका था।

परिजनों ने तुरंत उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल सराहां पहुंचाया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही मासूम की रास्ते में मौत हो गई।
उधर, पुलिस थाना पच्छाद प्रभारी सराहां मदन सिंह ने बताया कि अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने अस्पताल में जाकर परिवार के लोगों के बयान दर्ज किए।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...