परिवार के लोग रसोईघर में खाना पका रहे थे। इसी बीच गैस सिलिंडर लीक हो गया और देखते ही देखते अचानक आग लग गई।
सिरमौर – नरेश कुमार राधे
पच्छाद उपमंडल में गैस सिलिंडर में लीकेज से रसोईघर में आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जयहर पंचायत के चाकली गांव में वीरवार को घर में किसी आयोजन की तैयारियां चल रही थीं। परिवार के लोग रसोईघर में खाना पका रहे थे।
इसी बीच गैस सिलिंडर लीक हो गया और देखते ही देखते अचानक आग लग गई। परिवार के लोग रसोई घर से बाहर भागे। जबकि, चार साल का नमन पवार अंदर ही फंस गया। चंद मिनटों में रसोई घर में आग की लपटें तेज हो गईं।
परिजनों ने जब बच्चे को अपने बीच नहीं पाया तो पिता नेकराम रसोई घर की ओर भागे। उन्होंने आग के बीच से नमन को बाहर तो निकाला लेकिन तब तक वह 90 फीसदी से ज्यादा झुलस चुका था।

