दर्दनाक हादसा: मंदिर माथा टेकने जा रहे यात्रियों का टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त, दो घायल

--Advertisement--

हमीरपुर – ज्योति पठानियां

नादौन उपमंडल की धनेटा पंचायत के गांव सरायें में एक टेंपो ट्रैवलर यात्री वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सड़क से नीचे की तरफ वाहन के लुढ़कने से इसमें सवार एक महिला श्रद्धालु घायल हो गई।

जानकारी अनुसार बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले छह परिवारों ने जम्मू और हिमाचल में देवी दर्शन करने के लिए दो टेंपो ट्रैवलर वाहन जम्मू से किराये पर लिए। यह परिवार वीरवार को ज्वाला जी माता के मंदिर पहुंचे।

ज्वाला जी में दर्शन करने के बाद वह माता नैनादेवी के मंदिर के लिए निकले। एक परिवार के मुखिया चंदन कुमार ने बताया कि धनेटा से दो किलोमीटर दूर गांव सरायें के पास एक तीखे मोड़ पर ड्राइवर वाहन से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सड़क से नीचे एक गड्ढे की तरफ लुढ़क गई।

वाहन में सवार एक 50 वर्षीय महिला सुमन कुमारी और एक बच्चा इस दुर्घटना में घायल हैं। जबकि अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं हैं। गंभीर घायल दो लोगों का धनेटा के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया।

वहीं, सड़क किनारे गड्ढे में लुढ़के इस वाहन को ट्रैक्टर की मदद से बाहर निकाला और उसके बाद सभी यात्री वाहन में सवार होकर अपने गंतव्य के लिए निकल गए। इस मामले में पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं है।

उधर, धनेटा अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर विशाल ने बताया कि गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद घायल लोगों को अस्पताल लाया गया था, जिनका प्राथमिक उपचार करने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...