अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, चालक की मौत

--Advertisement--

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, चालक की मौत

सोलन, 28 सितंबर – रजनीश ठाकुर

जनपद के शामती बाईपास पर बीती रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां कार के खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार हादसा बीती रात करीब साढ़े आठ बजे पेश आया, जब कार (HP 07E-8819) शामती बाई पास की ओर से शमलेच बाई पास की तरफ जा रही थी। इसी दौरान शामती बाईपास पर कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी।

घटना का पता चलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तो पाया कि कार चालक खड्ड में अचेत अवस्था में पड़ा था। जिसे स्थानीय लोगों द्वारा सड़क तक लाया गया। 108 एम्बुलेंस की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एसपी गौरव सिंह के बोल 

एसपी गौरव सिंह ने पुष्टि करते बताया कि मृतक व्यक्ति की पहचान पंकज पुत्र मनसा राम निवासी लक्ष्मी निवास शक्ति नगर जौणाजी रोड़ के रूप में हुई है। मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...