एक माह पहले पत्नी ने पुल से कूद दी जान, अब पति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, जानें पूरा मामला

--Advertisement--

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर शहर के चेतना चौक के पास डियारा के एक व्यक्ति ने घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। मृतक की पत्नी ने भी एक माह पहले पानी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

जानकारी के अनुसार शहर के चेतना चौक के पास व्यक्ति का घर था। उसी घर के अंदर व्यक्ति ने फंदा लगाया और अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। इसकी जानकारी मिलते ही लोगों ने पुलिस को सूचित किया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी ने करीब एक माह पहले सलापड़ पुल से छलांग लगाकर जान दे दी थी। अब पति ने भी आत्महत्या कर ली।

मृतक की पहचान अनुज खजूरिया निवासी डियारा के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...