बनीखेत में चल रहे एनसीसी कैंप में बच्चों ने सीखे आपातकालीन स्थिति से निपटने के गुर

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

ग्राम पंचायत बनीखेत के वार्ड नंबर 7 एनएचपीसी चेली कॉलोनी में चल रहे एनसीसी कैंप में आज कैंप में भाग ले रहे केडिट जिन्हें अग्निशमन चौकी बनीखेत फायरमैन बाबूराम की अगुवाई में फायरमैन सोहन सिंह, चालक रविंद कुमार द्वारा मोकड्रिल का आयोजन किया गया।

जिसमें तमाम क्रेडिट्स, स्टाफ द्वारा आपातकालीन स्थिति से निपटने के गुर सिखाए गए। काबिले गौर है कि एनसीसी कैंप पिछली 18 सितंबर से 27अक्टूबर तक चलाया जा रहा है। जिसमें हिमाचल के अलग-अलग जिलों से आए बच्चे भाग ले रहे हैं।

बच्चों ने जानकारी देते हुए बताया कि आज के इस आयोजन से उन्हें अग्निशमन विभाग से विभिन्न प्रकार की आपातकालीन स्थितियों से बचने में जानकारी मिली, जैसे अगर भूकंप की स्थिति पैदा हो जाए तो उसमें कैसे बचना है, आग की स्थिति हो जाने पर अथवा घरेलू गैस सिलेंडर के रखरखाव एवं बचाव हेतु भी कई प्रकार के गुर सीखें।

उन्होंने यह भी बताया कि बनीखेत का यह कैंप उन्हें हमेशा याद रहेगा कि आपातकालीन स्थिति में बचाव हेतु तकनीक सीखने को मिली की कैसे खुद को बचाना और कैसे दूसरों की मदद करनी है।

इस आयोजन में 144 एटिसी नाईन एचपी बटालियन एनसीसी डलहौजी के करनल एसके सालारिया, सूबेदार पुरण चंद,एटीओ नरेंद्र राणा ने आए हुए अग्निशमन विभाग का तहे दिल से धन्यवाद किया कि उनके द्वारा एनसीसी कैडेट्स को आपातकालीन स्थिति से निपटने के गुर सिखाएं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...