पहले नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, फिर घरवालों ने करवाई शादी; पुलिस जांच में जुटी

--Advertisement--

आरोपी ने शराब के नशे में छेड़छाड़ की और नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया, पीड़िता के पिता ने पुलिस थाने जाकर दर्ज कराया मामला, पीड़िता के साथ आरोपी के माता-पिता ने कराई शादी।

कुल्लू – अजय सूर्या

जिला कुल्लू के महिला थाना कुल्लू में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता पुत्री तीर्थ राम निवासी कशेहड़ डाकघर बबेली तहसील व जिला कुल्लू आयु 17 वर्ष ने पुलिस में दुष्कर्म होने की शिकायत दर्ज करवाई है।

पीड़िता नाबालिग ने बताया कि तीन -चार महीने पहले वह कुल्लू आई थी। कुल्लू में राहुल पुत्र भाग चंद निवासी नेरी डाकघर फोजल तहसील व जिला कुल्लू इसे मिला। वह उसे घूमाने के लिए मलाणा गांव ले गया।

रात को जब वह मलाणा गांव में एक रेस्टहाउस में रूके थे। इस दौरान राहुल ने शराब थी और वह मेरे साथ छेडछाड़ करने लगा। इसके बाद राहुल ने जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया।

इसके बाद वह इसे अपने घर नेरी ले गया जहां उसके माता पिता ने इनकी शादी करवाई। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने बताया कि पीड़िता का पुलिस द्वारा मेडिकल परीक्षण करवा दिया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...