विधानसभा अध्यक्ष 28 सितंबर को होबार में अंडर- 12 खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह के होंगे मुख्य अतिथि

--Advertisement--

चंबा, 25 सितंबर – भूषण गुरुंग

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 28 सितंबर को होबार में शिक्षा खंड चुवाड़ी की अंडर- 12 खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।

विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा अध्यक्ष के जारी प्रवास कार्यक्रम के अनुसार वह 27 सितंबर को सदर विधायक नीरज नैय्यर की माता के निधन पर संवेदनाएं व्यक्त करने के लिए उनके घर जाएंगे।

उन्होंने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष 28 सितंबर को होबार में शिक्षा खंड चुवाड़ी की अंडर- 12 खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। इसी तरह 29 सितंबर को सुबह 11:00 बजे थुलेल में शिक्षा खंड सिहुंता की अंडर- 12 खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।

उसके उपरांत में शाम 5:00 बजे नाग मढौर में नाग बिंतरू और नाग मढौर जातर में सम्मिलित होंगे। 30 सितंबर को विधानसभा अध्यक्ष शिमला के लिए रवाना होंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...