गद्दी छात्र कल्याण संघ हिमाचल प्रदेश द्वारा वार्षिक सांस्कृतिक “गब्दिक” आयोजित

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में गद्दी छात्र कल्याण संघ हिमाचल प्रदेश द्वारा आयोजित वार्षिक सांस्कृतिक “गब्दिक” 2023 में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

इस अवसर पर शाहपुर विधानसभा के विधायक केवल पठानिया भी मौजूद रहे। कुलदीप सिंह पठानिया ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

उन्होंने छात्रों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा की जिस उद्देश्य के लिए प्रवेश लिया है उसे प्रतिदिन स्मरण कर लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करें। उन्होंने छात्रों को समय के महत्व को समझाते हुए इसका सदुपयोग करने की सलाह दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रेलिंग से हुई टक्कर तो मौके पर कार छोड़ भाग निकला तस्कर, पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के उपमंडल जोगिंद्रनगर में पुलिस ने...

चम्बा-जोत रोड पर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई कार, 2 सवार घायल

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा-जोत मार्ग पर स्थित भरोड़ी के...