30 से अनिश्चितकालिन कलम छोड़ हड़ताल पर जाएंगे समस्त जिला परिषद कर्मचारी

--Advertisement--

जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों व अधिकारियों ने अनिश्चितकालिन कलम छोड़ हड़ताल में जाने वारे खण्ड विकास अधिकारी ,भटियात के माध्यम से सोंपा ज्ञापनI

सिहुंता – अनिल संबियाल

जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों व अधिकारियों की मांगों को पूरा न होने से विकास खण्ड भटियात ,जिला चम्बा के समस्त जिला परिषद कर्मचारियो ने दिनांक 30-09-2023 से अनिश्चितकालिन कलम छोड़ हड़ताल में जाने वारे खण्ड विकास अधिकारी ,भटियात के माध्यम से सोंपा ज्ञापन I

आज दिनांक 25-09-2023 को विकास खण्ड भटियात, जिला चम्बा, हि० प्र० के समस्त जिला परिषद कर्मचारीयों जिसमें पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक व् कनिष्ठ अभियंता ने खण्ड विकास अधिकारी ,विकास खण्ड भटियात , जिला चम्बा , हि० प्र० के माध्यम से सरकार को विभिन्न मांगो को पूर्ण न करने से आहत होकर दिनांक 30.09.2023 से अनिश्चितकालिन कलम छोड़ हड़ताल में जाने बारे ज्ञापन सौंपाI

जिला परिषद के समस्त अधिकारी, कर्मचारी निम्नलिखित मांगों को लम्बे समय से विभाग व सरकार के समक्ष रखते आ रहे है:-

1) जिला परिषद काडर के समस्त कर्मचारी व अधिकारियों का ग्रामीण विकास अथवा पंचायती राज विभाग में विलय किया जाए ताकि सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाले सारे लाभ मिल सकेI

2) विभाग द्वारा अन्य सरकारी विभागों के कर्मचारियों के समकक्ष हमें छठा वेतन आयोग का लाभ नहीं दिया जा रहा है जिससे प्रत्येक कर्मचारी को आर्थिक रूप से बहुत अधिक नुकसान प्रतिमाह उठाना पड़ रहा हैI

इन मांगों के मध्यनजर हिमाचल प्रदेश जिला परिषद कर्मचारी अधिकारी महासंघ ने विभाग को ज्ञापन दिया है कि यदि विभाग द्वारा दिनांक 29-09-2023 तक हमारी मांगों पर कोई सकारात्मक परिणाम नहीं दिया तो हम सभी जिलापरिषद कर्मचारी , अधिकारी दिनांक 30-09-2023 को महासंघ के ज्ञापन के समर्थन में अनिश्चितकालिन कलम छोड़ो हड़ताल में चले जायेंगेI जिसकी सारी जिम्मेवारी विभाग की होगीI

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

19 जनवरी को शाहपुर और दरीणी सब स्टेशन के तहत बिजली बंद

शाहपुर, 18 जून - नितीश पठानियां  विद्युत उपमंडल शाहपुर के...