मंडी में सियासी हलचल? पिता अनिल शर्मा के साथ BJP में शामिल हुए आश्रय बोले – मैं निर्दलीय हूं

--Advertisement--

मंडी, 25 सितंबर – अजय सूर्या

लंबे समय के बाद मीडिया के समक्ष आकर मंडी सदर से भाजपा के विधायक अनिल शर्मा के पुत्र आश्रय शर्मा ने खुद को निर्दलीय बताकर अब एक और राजैनतिक हलचल पैदा कर दी है।

आश्रय शर्मा ने कहा कि वो आजकल निर्दलीय हैं और जनता व सरकार के बीच में एक कड़ी का काम कर रहे हैं। जनता के बीच जाकर उनका दुख दर्द जानकर सरकार के माध्यम से उनका समाधान करवाने का प्रयास कर रहा हूं।

आश्रय ने कहा कि पूर्व में वे कांग्रेस के महासचिव थे लेकिन जब से वे भाजपा में आए हैं तब से उन्हें संगठन में कोई दायित्व नहीं है जिसके चलते वे निर्दलीय हैं।

आगामी लोकसभा चुनाव लड़ना है या नहीं इसपर अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। वे अपने परिवार की जनसेवा के कार्य को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। आश्रय शर्मा 2019 में कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं।

आश्रय शर्मा ने मंडी की सांसद प्रतिभा सिंह पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोगों ने मंडी को राजनीतिक टूरिस्ट प्लेस बनाकर रखा हुआ है।

आपदा के दौरान यहां के लोगों के साथ सिर्फ फोटो खिंचवाए और वीडियो बनवाकर वापिस चले गए लेकिन यहां के लोगों की आवाज को सही ढंग से केंद्र सरकार के समक्ष रखने में पूरी तरह से नाकाम हुए।

आश्रय शर्मा ने कहा कि प्रदेश के 5-5 साल बाद सत्ता परिवर्तन की जो प्रथा चली हुई है उससे प्रदेश के विकास को गहरा आघात पहुंच रहा है। यही कारण है कि प्रदेश आगे नहीं बढ़ पा रहा क्योंकि सत्ता परिवर्तन के साथ ही प्रदेश में विकास का परिवर्तन भी हो जाता है।

इसलिए प्रदेश में एक ऐसी समिति का गठन किया जाए जिसमें दोनों दलों के लोग हो और आगामी 25 वर्षों की कार्ययोजना तैयार करके उसपर कार्य किया जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...