तीन मंजिला मकान में भड़की आग, 75 वर्षीय बुजुर्ग समेत 2 गाय की मौत

--Advertisement--

शिमला, 25 सितंबर – नितिश पठानियां

ठियोग उपमंडल के देहा से अग्निकांड का मामला सामने आया है। जहां तीन मंजिला मकान में आग लगने से बुजुर्ग व दो गऊओं की मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार घटना देहा की ग्राम पंचायत घोरना की है जहां बीती रात नरेंद्र सिंह के तीन मंजिला मकान में आग लग गई। आग इतनी भड़क गई कि देखते ही देखते तीन मंजिला मकान जलकर राख हो गया।

आग की चपेट में आने से 75 वर्षीय बुजुर्ग व दो गऊओं की मौत हो गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग को घटना की सूचना दी।

सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया। मृतक बुजुर्ग की पहचान जय राम पुत्र रत्ती राम के रूप में हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...