मंडी – अजय सूर्या
निहरी पुलिस चौकी के तहत चनोग गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां कार के गहरी खाई में गिरने से दो की मौत जबकि दो बच्चियां गंभीर रूप से घायल हुई है।
जानकारी के अनुसार कुम्हारु गांव में लैब सहायक के रूप में कार्यरत पूर्ण चंद करसोग गया था। लौटते समय पूर्ण चंद ने रामकु देवी और उसकी दो पोतियों को अपनी गाड़ी में लिफ्ट दी। लेकिन चनोग गांव के समीप पहुंचने पर गाड़ी अनियंत्रित होकर करीब एक किलोमीटर गहरी खाई में लुढ़क गई।

गाड़ी के लुढ़कने के करीब 30 मीटर के बाद कार सवार चारों लोग गाड़ी से बाहर गिर गए। लेकिन गंभीर चोटों के कारण पूर्ण चंद और रामकु देवी पत्नी घनश्याम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें बाहर निकाला गया और गंभीर रूप से घायल बच्चियों को उपचार के लिए सुन्नी अस्पताल भेज दिया गया।
पूर्ण चंद बंदली पंचायत के छड़ोग गांव का रहने वाला था। मृतकों की पहचान पूर्ण चंद गांव और रामकु देवी पत्नी घनश्याम के रूप में हुई है।

