पति ही निकला चोर, पत्नी के गहने चुराकर बेच दिए सुनार को, जानें पूरा मामला

--Advertisement--

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

हिमाचल प्रदेश के पुलिस थाना बरमाणा के तहत पति ने ही अपनी पत्नी के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। आरोपी के पिता ने बरमाणा थाना में मामला दर्ज कराया है।

पिता के अनुसार बेटे ने चोरी की बात स्वयं कबूली है।  चोरी करने के बाद उसने गहनों को सुनार की दुकान पर बेच दिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है

शिकायत में बलदेव निवासी गांव सुई जिला बिलासपुर ने बताया है कि बेटे सतीश कुमार की शादी में बहू को सोने की एक बेसर, एक टीका, चाक, सोने की अंगूठी बनवाई थे, जिनकी कीमत 90 हजार रुपये है।
बहू इन गहनों को अपने कमरे में अलमारी में रखती थी। अलमारी से गहने गायब मिले। जब बेटे सतीश कुमार से पूछा तो उसने बताया कि कुछ दिन पहले गहनों को चोरी करके भड़ेतर में सुनार की दुकान पर बेच दिया है।
एएसपी शिव कुमार चौधरी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

किसानों की मेहनत पर अंबर ने फेरा पानी, आज और कल कैसा रहने वाला है मौसम, जानिए

शाहपुर - नितिश पठानियां हिमाचल में गेहूं की कटाई और...

दहेज की भेंट चढ़ी नवविवाहिता! मृतका की मां की शिकायत पर पति समेत 5 पर केस दर्ज

हिमखबर डेस्क ऊना जिले के बाथू क्षेत्र में नवविवाहिता द्वारा...